ओडिशा के बालासोर जिले के मार्कोना रेलवे स्टेशन पर रविवार रात धौली एक्सप्रेस के एक कोच से धुआं निकलता दिखाई दिया
ओडिशा के बालासोर जिले के मार्कोना रेलवे स्टेशन पर रविवार रात धौली एक्सप्रेस के एक कोच से धुआं निकलता दिखाई दिया। इसके बाद ट्रेन को रोककर कोच को अलग कर दिया गया। इस घटना में किसी यात्री या रेलवे कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है।
ईस्ट कोस्ट रेलवे ने बताया कि धुआं रात करीब 10:45 बजे ट्रेन संख्या 12821 धौली एक्सप्रेस के SLRD (सीटिंग-कम-लगेज रेक) कोच में देखा गया। यह ट्रेन पश्चिम बंगाल के हावड़ा जंक्शन से ओडिशा के पुरी जा रही थी।
धुआं दिखने के बाद ट्रेन को मार्कोना स्टेशन पर रोक दिया गया। अधिकारियों ने जांच की। इसके बाद ट्रेन रात 11:52 बजे मार्कोना स्टेशन से सुरक्षित अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हुई।
