Google Analytics Meta Pixel
देश

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आते ही जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल है

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आते ही जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल है। छात्रों ने छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। राष्ट्रगान गाया। इस दौरान नीट पेपर लीक के बाद जान गंवाने स्टूडेंट्स के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।

उधर, सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बातचीत जारी है। इनमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और सौरभ दास, आशुतोष रांका शामिल हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा, क्या कह रहे थे, इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते। झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए। मंत्री का इस्तीफा तो हो गया है, लेकिन हमारी दो और मांगें हैं। वह भी पूरी होनी चाहिए।’

उन्होंने कहा- सुबह हो गई मामू, जनता जाग गई। हम ऐसे नहीं जाएंगे कॉकरोच एक बार घुसता है तो आसानी से निकलता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *