देश

फिर पलटी मारेगा मौसम, इन 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने अगले पांच दिन तक दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD की ओर से बीते दिन जारी की रिपोर्ट में आज दिल्ली एनसीआर में आज बारिश के ज्यादा आसार नहीं थे, लेकिन मौसम ने अचानक पलटी मारी और सुबह से झमाझम बारिश के चलते दिल्ली एनसीआर में जगह-जगह जलभराव हो गया. आल इंडिया वेदर समरी एंड फोरकास्ट बुलेटिन के मुताबिक आने वाले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को मानें तो पूर्वी राजस्‍थान में निम्न दबाव की वजह से उत्तर भारत में भारी बारिश के आसार हैं. 6 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान में कई स्थानों पर बारिश के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं. इसके अलावा 4 और 5 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश, 2 अक्टूबर से पहले राजस्थान और 4-6 अक्टूबर के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड में 5 और 6 अक्टूबर को और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1 अक्टूबर को बारिश हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *