देश

अरबपतियों का नया हब बन रहा भारत…

9.55 लाख करोड़ के साथ मुकेश अंबानी का परिवार सबसे अमीर…अरबपति क्लब में पहली बार शामिल हुए शाहरुख खान
भारत के 1687 लोगों के पास देश की आधी संपत्ति

मुंबई। भारत अब अरबपतियों का नया हब बनता जा रहा और देश में अमीरों की तादाद में साल-दर-साल जोरदार इजाफा हो रहा है।एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 जारी कर दी गई है और इसके मुताबिक, इस बार लिस्ट में 1,687 व्यक्तियों को शामिल किया गया। सभी अमीरों की कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपए है, जो भारत के जीडीपी का लगभग आधा है। वहीं सबसे रईसों की रैंकिंग में एक बार फिर मुकेश अंबानी का दबदबा दिखा है। मुकेश अंबानी और उनका परिवार 9.55 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ टॉप पर हैं। गौतम अडाणी और उनका परिवार 8.15 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। खास बात ये है कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान पहली बार बिलेनियर्स क्लब में शामिल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *