कार रखने के लिए लिफ्ट, 80वें माले पर स्विमिंग पूल वाले बैकयार्ड, सोने-संगमरमर से सजे टावर और हेलिपैड
कार रखने के लिए लिफ्ट, 80वें माले पर स्विमिंग पूल वाले बैकयार्ड, सोने-संगमरमर से सजे टावर और हेलिपैड। यह किसी साइंस-फिक्शन फिल्म का सेट नहीं, बल्कि अमेरिका के मियामी शहर का नया नजारा है।
कभी समुद्र तटों और नाइटलाइफ के लिए पहचाना जाने वाला मियामी आज दुनिया भर के अरबपतियों और लग्जरी डेवलपर्स का ‘प्लेग्राउंड’ बन चुका है। इतिहास में पहली बार मियामी, न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स जैसे दिग्गजों को पछाड़कर अमेरिका का दूसरा सबसे महंगा महानगर बन गया है। हाल ही में 950 फीट ऊंचे ‘सिप्रियानी रेजिडेंसेस’ ने मियामी की सबसे ऊंची इमारत का खिताब हासिल किया था, लेकिन यह बादशाहत महज कुछ महीनों की है। इस साल के अंत तक 1,049 फीट ऊंचा ‘वॉल्डऑर्फ एस्टोरिया’ इसे पीछे छोड़कर शहर का पहला ‘सुपरटॉल’ (984 फीट से ऊंचा) बन जाएगा।
