फिल्म निर्माता संदीप सिंह अपनी आने वाली बड़ी ऐतिहासिक फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ को बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी कर रहे
फिल्म निर्माता संदीप सिंह अपनी आने वाली बड़ी ऐतिहासिक फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ को बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में ऋषभ शेट्टी, छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाते नजर आएंगे। अब इस फिल्म को और खास बनाने के लिए निर्माताओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की एक्शन टीम को शामिल किया है, जो फिल्म के युद्ध और एक्शन सीन्स को शानदार बनाने पर काम करेगी।
