ICC ने अपनी एनुअल बैठक में BCCI के सचिव देवजीत सैकिया को गवर्नेंस रिव्यू कमेटी का अध्यक्ष बनाया
ICC ने अपनी एनुअल बैठक में BCCI के सचिव देवजीत सैकिया को गवर्नेंस रिव्यू कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। समिति में क्रिकेट साउथ अफ्रीका के डॉ. मोहम्मद मूसाजी और ICC की डॉ. रोस रिवाज भी शामिल हैं।
ICC ने फ्रेंचाइजी लीग्स पर निगरानी के लिए एक नई फ्रेंचाइजी लीग कमेटी भी बनाई है। इसकी अध्यक्षता बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल करेंगे। इस समिति में देवजीत सैकिया के अलावा क्रिकेट नामीबिया के डॉ. रूडी वान वुरेन, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के रिचर्ड गोल्ड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के टॉड ग्रीनबर्ग शामिल हैं।
