कुछ दिन पहले बोस्टन के एक व्यस्त रेलवे स्टेशन पर ऐसा नजारा दिखा, जिसने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी
कुछ दिन पहले बोस्टन के एक व्यस्त रेलवे स्टेशन पर ऐसा नजारा दिखा, जिसने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। नॉर्वे के फुटबॉल फैंस चलते एस्केलेटर पर एक के पीछे एक बैठ गए। फिर सभी एक साथ आगे-पीछे झुकते हुए ऐसे हाथ चलाने लगे, जैसे किसी नाव में बैठकर चप्पू चला रहे हों। कुछ ही मिनटों में राहगीर भी रुक गए। किसी ने वीडियो बनाया तो कई लोग भी इस काल्पनिक नाव का हिस्सा बन गए।
