मनोरंजन

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच सोशल मीडिया पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर एक दावा वायरल हो रहा

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच सोशल मीडिया पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर एक दावा वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर दीपिका की कथित इंस्टाग्राम स्टोरी का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है।

इसमें दावा किया जा रहा है कि दीपिका ने सोनम वांगचुक का समर्थन किया और देश के नेतृत्व पर सवाल उठाए। यूजर्स का कहना है कि उन्होंने इसे पोस्ट करने के कुछ ही मिनटों बाद डिलीट कर दिया।

हालांकि, जांच में यह दावा पूरी तरह झूठा पाया गया है। दीपिका के ऑफिशियल अकाउंट पर ऐसी कोई पोस्ट नहीं की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *