दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक फैक्ट्री में आग लग गई।
दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में बुधवार को एक फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस ने मौके पर 10 दमकल गाड़ियां भेजीं। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। आग बुझाने का काम जारी है।
DFS के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सुबह 11:52 बजे संगम विहार के होली चौक के पास फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद दमकल की 10 गाड़ियों को घटनास्थल पर रवाना किया गया।
