फिलिस्तीन के फुटबॉलर सलीम खादर अल-अश्कर की इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) की गोली लगने से मौत
फिलिस्तीन के फुटबॉलर सलीम खादर अल-अश्कर की इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) की गोली लगने से मौत हो गई। फिलिस्तीन फुटबॉल एसोसिएशन (PFA) ने उनकी मौत की पुष्टि की है। 32 साल के सलीम यूनिस सर्विसेज क्लब के गोलकीपर थे।
सलीम की शादी करीब पांच महीने पहले हुई थी। उनकी पत्नी गर्भवती हैं और सलीम अपने पहले बच्चे के जन्म से पहले ही दुनिया को अलविदा कह गए।
फिलिस्तीन की टीम FIFA वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी। एशियाई क्वालिफायर में जगह नहीं बनाने के कारण टीम इस बार टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बनी। मौजूदा वर्ल्ड कप में पहली बार 48 टीमें खेल रही हैं और टूर्नामेंट की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको संयुक्त रूप से कर रहे हैं।
