Google Analytics Meta Pixel
खेल

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में LSG और RCB के बीच IPL का मैच खेला जाएगा

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में LSG और RCB के बीच IPL का मैच खेला जाएगा। मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। सबसे ज्यादा क्रेज RCB के धुआंधार बल्लेबाज विराट कोहली की है। स्टेडियम गेट पर उनकी 15 फीट ऊंची तस्वीर लगाई गई है।

आज, बुधवार को दोनों टीम ने प्रैक्टिस की। स्टेडियम के बाहर शाम को बड़ी संख्या में फैंस विराट कोहली का पोस्टर लेकर खड़े रहे। जैसे ही खिलाड़ियों की बस पहुंची, फैंस ने चीयर्स किया। दोनों टीम की तरफ से मीडिया ब्रीफिंग भी हुई। दोनों ही टीम के कोच ने मैच को लेकर अपनी तैयारियों की जानकारी साझा की। मौसम को लेकर पिच को ढक दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *