टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती: विजाग में लंबे समय बाद जीत का इंतज़ार
क्रिकेट | भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है. 1-1 से बराबरी पर खड़ी यह सीरीज अब एक डिसाइडर बन चुकी है और ये आखिरी मैच विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया की नजर इस मैच को जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में अपने दबदबे को जारी रखने पर होगी. वहीं, साउथ अफ्रीका 10 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत में वनडे सीरीज जीतने उतरेगी |
विशाखापत्तनम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
विशाखापत्तनम का यह मैदान भारतीय टीम के लिए हमेशा से खुशियों भरा रहा है. यहां खेले गए कुल 10 वनडे मैचों में भारत ने 7 में जीत हासिल की है, सिर्फ 2 में हार मिली है और एक मैच टाई रहा है. यानी जीत का प्रतिशत 70% से ऊपर
