Google Analytics Meta Pixel
खेल

एशिया कप में स्टार पर्फॉर्मेंस, तिलक और कुलदीप की जोड़ी ने जीता दिल, नोटों की बरसात

नई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर रिकॉर्ड नौवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान की पूरी टीम 19.1 ओवर में केवल 146 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट खोकर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। तिलक वर्मा ने जुझारू पारी खेलते हुए 53 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए। जीत दिलाने वाला चौका रिंकू सिंह ने लगाया। रिंकू का चौका लगते ही भारतीय ड्रेसिंग रूम और मैदान में मौजूद दर्शक खुशी से झूम उठे। मुख्य कोच गौतम गंभीर भी अपना उत्साह छुपा नहीं सके। तिलक ने बल्ला लहराकर जश्न मनाया, जबकि पाकिस्तान के खिलाड़ी मायूस नजर आए।

भारतीय खिलाड़ियों के नाम रही प्राइज सेरेमनी
एशिया कप 2025 के रोमांचक फाइनल के बाद प्राइज सेरेमनी में खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के बाद कई खिलाड़ियों ने अवॉर्ड्स अपने नाम किए। सबसे पहले गेम चेंजर ऑफ द मैच का खिताब भारत के ऑलराउंडर शिवम दुबे को दिया गया, जिन्हें 3500 अमेरिकी डॉलर की इनामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *