पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कोलकाता पुलिस में ‘सौरव गांगुली फैन्स नामक फेसबुक पेज के खिलाफ मामला दर्ज कराया
पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कोलकाता पुलिस में ‘सौरव गांगुली फैन्स नामक फेसबुक पेज के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि इस पेज पर ऐसे पोस्ट साझा किए गए हैं, जो उनकी छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। इस संबंध में ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गांगुली ने अपनी शिकायत में स्पोर्ट्ज़विकी मीडिया प्लेटफॉर्म का भी उल्लेख किया है।
