सीहोर जिले में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत शासकीय नियुक्तियों में फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया
सीहोर जिले में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत शासकीय नियुक्तियों में फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रदेशभर में फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने और बेचने वाले रैकेट का पर्दाफाश करते हुए मुख्य सरगना हीरा सिंह कौशल को गिरफ्तार किया है।
