मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश उत्सव का रंगारंग समापन

नई दिल्ली में चल रहे तीन दिवसीय मध्यप्रदेश उत्सव का रविवार को रंगारंग समापन हुआ।मध्यप्रदेश उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में उज्जैन की सुप्रसिद्ध लोक कलाकार सुश्री हीरामणि वर्मा ने मटकी लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस नृत्य ने दर्शकों को मालवी अंचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया।

ढोलक और हार्मोनियम की मधुर धुनों पर आधारित इस नृत्य में कलाकार ने सिर पर मटकी रखकर पारंपरिक गीतों की लय पर भावपूर्ण नृत्य किया, जो मालवी संस्कृति की सरलता, सौहार्द और उल्लास को दर्शाता है।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कुल 19 बच्चों ने भाग लिया और अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।

तितली, सिपाही, पेड़, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई, झांसी की रानी, नर्स और ट्रैफिक सिग्नल जैसे विभिन्न रूपों में सजे बच्चों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने अपनी वेशभूषा के माध्यम से सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रीय मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *