जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक निगरानीशुदा बदमाश की हत्या का मामला सामने आया
जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक निगरानीशुदा बदमाश की हत्या का मामला सामने आया है। बदमाश का शव परसवाड़ा क्षेत्र में पूर्व सरपंच के घर के पास किराए के कमरे में मिला। मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह (28) निवासी शास्त्री नगर गढ़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि अज्ञात आरोपियों ने पहले गला घोंटकर उसकी हत्या की और बाद में चाकू से हमला किया।
