Google Analytics Meta Pixel
खेल

शहर के सेंट जोसेफ टेनिस एकेडमी में चल रहे 6वें ब्रदर एसई कॉफी मेमोरियल टूर्नामेंट का सोमवार को शानदार समापन हुआ

शहर के सेंट जोसेफ टेनिस एकेडमी में चल रहे 6वें ब्रदर एसई कॉफी मेमोरियल टूर्नामेंट का सोमवार को शानदार समापन हुआ। इस टूर्नामेंट में देहरादून और आसपास के क्षेत्र के उभरते युवा खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। टूर्नामेंट के सिंगल्स मुकाबलों में जहां शौर्य शर्मा, अराइना विशाल और पूर्वी पटवा जैसे खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से दर्शकों का दिल जीता, वहीं टीम इवेंट्स में वेल्हम बॉयज और टोन्सब्रिज स्कूल का दबदबा देखने को मिला।प्रतियोगिता के अंत में ब्रदर जेसी कैरोल और ब्रदर जोसेफ एम जोसेफ ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *