Google Analytics Meta Pixel
देश

मध्य प्रदेश के धार में करीब 50 मजदूरों से भरा पिकअप वाहन टायर फटने से डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया

मध्य प्रदेश के धार में करीब 50 मजदूरों से भरा पिकअप वाहन टायर फटने से डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। वाहन ने 3-4 बार पलटी खाई। सड़क के दूसरी ओर जाकर स्कॉर्पियो से टकराया। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, 13 घायल हैं। मृतकों में 6 बच्चे शामिल हैं। आज सभी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

एक्सीडेंट इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के चिकलिया फाटा पर जियो पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक पिकअप की रफ्तार करीब 100 किमी प्रतिघंटा रही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *