Google Analytics Meta Pixel
खेल

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार फॉर्म में चल रहे बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने अपने पापा को सॉरी कहा

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार फॉर्म में चल रहे बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने अपने पापा को सॉरी कहा है। दरअसल, शनिवार को वैभव ने अपना दूसरा शतक जड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने न सिर्फ तूफानी पारी खेली, बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।

वैभव ने 36 गेंदों में 103 रन बनाए। इस धमाकेदार पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए। इस शतक के साथ ही वे IPL के इतिहास में तीसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

आउट होने के बाद वैभव ने डगआउट में बैठे कोच, सीनियर्स, सपोर्ट स्टाफ के पैर नहीं छुए थे। इसी बात को लेकर उनके पिता संजीव सूर्यवंथी ने टीम मैनेजर रोमी भिंडर से नाराजगी जाहिर की। जिसके बाद वैभव ने हाथ जोड़कर अपने पिता को सॉरी कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *