T20 World Cup Super-8 Schedule: नौ दिन में 12 मैच, यहां देखें पूरा कार्यक्रम; सुपर-8 में चार टीमें होंगी बाहर
टी20 विश्वकप का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। ग्रुप स्टेज खत्म होने को है और अगले राउंड यानी सुपर आठ राउंड के लिए आठ टीमें फाइनल हो चुकी हैं। आईसीसी द्वारा प्री सीडिंग की ज्यादातर टीमें सुपर आठ में है। बस एक ऑस्ट्रेलिया की जगह जिम्बाब्वे को सुपर आठ में एंट्री मिली है। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को बाहर कर इतिहास रचा। जिन आठ टीमों ने सुपर-आठ के लिए क्वालिफाई किया है। उनमें भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड शामिल है।आईसीसी द्वारा तय प्री-सीडिंग के मुताबिक, सुपर-आठ राउंड में भारत, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे एक ग्रुप में होंगे। वहीं, न्यूजीलैंड इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान दूसरे ग्रुप में होंगे। सुपर-आठ राउंड में ये आठ टीमें अपने ग्रुप में एक दूसरे से भिड़ेंगी और दोनों ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी।
सुपर-8 ग्रुप्स
