दिल्ली में शनिवार को खेले गए IPL मुकाबले के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया
दिल्ली में शनिवार को खेले गए IPL मुकाबले के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली कैपिटल्स के साउथ अफ्रीकी गेंदबाज लुंगी एनगिडी मैदान पर फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के एसीपी (ACP) संजय सिंह की सूझबूझ की वजह से उन्हें पीक ऑवर के ट्रैफिक के बीच मात्र 11 मिनट में अस्पताल पहुंचाया गया। ACP संजय सिंह खुद एक पूर्व क्रिकेटर हैं, जो विराट कोहली और गौतम गंभीर के साथ खेल चुके हैं।
