Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

रणबीर कपूर की सफलता पर मल्होत्रा का संदेश, ‘कपूर खानदान की विरासत कायम’

रणबीर कपूर को हाल ही में टाइम मैगजीन की साल 2026 की टाइम 100 लिस्ट में शामिल किया गया है। यह सूची दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की होती है। इस खुशी की खबर पर आलिया भट्ट, सोनी राजदान, नीतू कपूर और कई सेलेब्स ने रणबीर को बधाई दी। वहीं ‘रामायण’ फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने भी रणबीर के लिए एक खास पोस्ट शेयर कर उनकी तारीफ की है।

नमित मल्होत्रा का पोस्ट

नमित मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर और निर्देशक नितेश तिवारी के साथ अमेरिका के हालिया सफर की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में तीनों मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ नमित ने कैप्शन में लिखा, ‘पिता के साथ खाना खाते और हंसते देखने से लेकर अब, 40 साल बाद, हम एक साथ ‘रामायण’ जैसे महान महाकाव्य को बना रहे हैं। यह सफर बहुत खूबसूरत रहा है। मैंने आपका (रणबीर) पूरा सफर करीब से देखा है- ऊंचाइयां, गिरावटें, आपका शांत धैर्य और हर समय जमीन से जुड़े रहना। मुझे कभी कोई शक नहीं था।’

रणबीर को बताया सबसे अच्छा अभिनेता

नमित ने आगे रणबीर कपूर के लिए लिखा, ‘भगवान राम का रोल निभाने के लिए आपसे बेहतर कोई नहीं है। आप हमारी पीढ़ी के सबसे अच्छे अभिनेता हैं।’ नमित मल्होत्रा ने आगे लिखा कि टाइम मैगजीन की 2026 की सबसे प्रभावशाली 10

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *