डकैत’ vs ‘धुरंधर 2’: पहले ही दिन मुकाबला हुआ दिलचस्प
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए चौथा वीक चल रहा है। यह फिल्म अब भी करोड़ों में कमाई कर रही है। अब तक ऐसा था कि यह अकेले बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही थी। कल, 10 अप्रैल को इसके सामने फिल्म ‘डकैत’ रिलीज हुई। दर्शकों की उत्सुकता यह जानने में थी कि आखिर ‘धुरंधर 2’ के सामने रिलीज होने वाली यह फिल्म कैसी ओपनिंग लेती है? जानिए इस रिपोर्ट में..
कैसी रही ‘डकैत’ की शुरुआत?
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म ‘डकैत’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें भरपूर एक्शन भी है। क्रिटिक्स से इसे मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। कमाई की बात करें तो सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, कल शुक्रवार को इस फिल्म ने 6.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘डकैत’ का बजट 70 से 80 करोड़ रुपये के करीब है। इस हिसाब से फिल्म की शुरुआत औसत रही है।
‘धुरंधर 2’ का कैसा रहा प्रदर्शन?
फिल्म ”धुरंधर 2′ ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड नाम किए हैं और 1000 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है। मगर, यहां सवाल यह है कि फिल्म ‘डकैत’ के आने से इस पर क्या असर पड़ा? तो जवाब है कि कमाई में गिरावट देखी गई है। यूं तो फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कमाई में बीते दो दिनों से लगातार गिरावट देखी जा रही थी। और, यह सिलसिला कल भी जारी रहा। फिल्म ने गुरुवार को 7.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, कल शुक्रवार को 23वे दिन का कलेक्शन 6.70 करोड़ रुपये रहा। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 1055.19 करोड़ रुपये हो गया है।
क्या ‘डकैत’ ने कर डाल ‘धुरंधर 2’ की बराबरी
