18 साल में पहली बार KKR के साथ हुआ ऐसा, CSK ने इस सीजन मारी बाजी
आईपीएल 2026 में मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को एक और बार हार का सामना करना पड़ा। यह इस सीजन पांच मैचों में उनकी चौथी हार रही। एक मैच बेनतीजा रहा है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन पांच मैचों में लगातार दूसरी जीत हासिल की। इस हार के साथ केकेआर ने अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया। टीम 18 साल में और 19 सीजन में पहली बार अपने शुरुआती पांच मैचों में से एक भी नहीं जीत पाई है। तीन बार की चैंपियन को इस सीजन मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जाएंट्स और सीएसके से हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका मुकाबला बारिश से धुल गया था।इतना ही नहीं सीएसके ने 193 रन के लक्ष्य का बचाव कर भी एक रिकॉर्ड बनाया। यह टीम इस सीजन 200 से कम का टारगेट देकर जीत हासिल करने वाली पहली टीम बनी। इस सीजन अब तक आठ बार टीमों ने 200 से कम का लक्ष्य दिया है और सिर्फ सीएसके ने ही इसका सफलतापूर्वक बचाव किया है। बाकी सात मौकों पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को हार मिली यानी स्कोर आसानी से चेज हो गए। इस लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला शामिल नहीं है, क्योंकि वह मैच 11-11 ओवर का हुआ था। वहीं, चे
