लगातार हार का खामियाजा: KKR कप्तान रहाणे पर 12 लाख का जुर्माना क्यों?
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। टीम जहां पांच मैचों में जीत का खाता नहीं खोल पाई है, वहीं कप्तान अजिंक्य रहाणे की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। खराब प्रदर्शन के बीच अब उन पर बीसीसीआई ने जुर्माना भी ठोका है।
स्लो ओवर रेट पर लगा जुर्माना
बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने रहाणे को आचार संहिता के उल्लंघन के लिए दंडित किया है। आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान स्लो ओवर रेट बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है।’ आगे बताया गया, ‘यह इस सीजन में उनकी टीम का पहला अपराध है, इसलिए उन्हें 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।’
मैदान पर भी फ्लॉप, नतीजों का दबाव
रहाणे की कप्तानी में केकेआर का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है और अंक तालिका में सबसे नीचे बनी हुई है। ताजा मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी टीम को 32 रन से हार का सामना करना पड़ा, जिससे दबाव और बढ़ गया है।
सीएसके के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
