खेल

इरफान पठान बोले- कप्तानी ने बचाई रोहित की जगह टीम में

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के दौरान टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी. इसके बाद शुभमन गिल को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई. अब रोहित शर्मा को लेकर भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने बड़ा खुलासा किया, जिसे सुनकर सभी लोग चौंक गए हैं. इरफान पठान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि अगर रोहित शर्मा टीम के कप्तान नहीं होते तो प्लेइंग XI से बाहर कर दिए जाते. रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे.

इरफान पठान ने क्या कहा?

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ी बात कही है. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में रोहित शर्मा बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे. इरफान ने कहा, “टीम इंडिया के ये ओपनर अगर टीम के कप्तान नहीं होते तो उन्हें प्लेइंग XI से बाहर कर दिए जाते”. इरफान पठान ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि रोहित शर्मा व्हाइट बॉल क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन उस साल (बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में) टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत केवल 6 का था, इसलिए अगर वो कप्तान नहीं होते तो टीम से बाहर होते.

रोहित का सपोर्ट करने पर उठे थे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *