Google Analytics Meta Pixel
खेल

KKR की लगातार खराब प्रदर्शन पर कप्तान रहाणे सख्त, CSK के ऋतुराज ने दी सफाई

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 32 रन से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल की और कमबैक के संकेत दिए हैं। इस मुकाबले के बाद जहां केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम में बदलाव के संकेत दिए, वहीं सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी खराब फॉर्म को लेकर खुलकर बात की।

रहाणे ने बल्लेबाजी पर उठाए सवाल

मैच के बाद रहाणे ने माना कि गेंदबाजी यूनिट ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन बल्लेबाजी में टीम पिछड़ गई। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा कि गेंद से हमने बहुत अच्छा काम किया। इस विकेट पर 190 रन अच्छा स्कोर था, खासकर जब पावरप्ले में उन्होंने 70 के करीब रन बनाए। उसके बाद उन्हें रोकना शानदार प्रयास था। लेकिन हमारी बल्लेबाजी की शुरुआत धीमी रही, पावरप्ले में सिर्फ 36-37 रन बनाना अहम रहा।’ रहाणे ने यह भी माना कि मिडिल ओवर में स्पिनर्स के खिलाफ रन बनाना मुश्किल रहा और टीम को एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी जो अंत तक टिककर मैच खत्म करता।

केकेआर में बदलाव की आहट

लगातार हार के बाद रहाणे ने टीम संयोजन पर भी बड़ा संकेत दिया। उन्होंने कहा, ‘हमने पिछले मैच जैसा ही कॉम्बिनेशन रखा, लेकिन अभी हालात मुश्किल हैं। हम मैच नहीं जीत रहे हैं, इसलिए ड्रेसिंग रूम में बैठकर कॉम्बिनेशन पर फिर से विचार करना होगा। अगर नतीजे नहीं आ रहे हैं, तो बदलाव जरूरी हो जाता है।’ केकेआर की टीम अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है और अंक तालिका में सबसे नीचे बनी हुई है, जिससे टीम पर दबाव साफ नजर आ रहा है।
गायकवाड़ ने फॉर्म को लेकर खोला दिलदूसरी तरफ सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी खराब फॉर्म को लेकर ईमानदारी से बात की। उन्होंने कहा, ‘काफी समय बाद जीत मिलना अच्छा लगा। मेरी फॉर्म का असर मेरे दिमाग पर पड़ रहा था, लेकिन अब मैं काफी रिलैक्स महसूस कर रहा हूं। मैं पॉजिटिव हूं और मुझे लगता है कि एक बड़ी पारी जल्द आने वा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *