अतिरिक्त सीट की अटकलों से बदले सियासी समीकरण, पार्टियों ने तेज की रणनीति
भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की सीटों को लेकर लगातार चर्चाओं का दौर जारी है. अप्रैल में राज्यसभा की 3 सीटें खाली हो रही हैं, जिसको लेकर मई और जून में चुनाव होगा. लेकिन इसके साथ ही अब सुगबुगाहट ये भी है कि मध्य प्रदेश में 3 नहीं बल्कि 4 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो सकता है. सियासी पंडितों के दावों के बीच एमपी के नए सियासी समीकरण भी बनते हुए नजर आ रहे हैं।
एल मुरुगन दे सकते हैं इस्तीफा?
मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में चौथी राज्यसभा सीट पर चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री डॉ एल मुरुगन को कारण माना जा रहा है. दरअसल मुरुगन मध्य प्रदेश से ही राज्यसभा गए थे और मोदी सरकार में मंत्री हैं. लेकिन डॉ एल मुरुगन तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरे हैं. अगर वह चुनाव जीतते हैं तो नियम के मुताबिक उन्हें राज्यसभा की
