₹120 करोड़ का बजट और ₹15 करोड़ की ओपनिंग; ‘भूत बंगला’ के लिए डगर कठिन
सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की एंट्री के साथ ही बॉक्स ऑफिस का गणित बदल गया है। 17 अप्रैल को रिलीज हुई इस हॉरर-कॉमेडी ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की। पेड प्रिव्यू को मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन 15.75 करोड़ हो गया है, जिसे 120 करोड़ के बजट के हिसाब से एक औसत शुरुआत माना जा रहा है।
