प्रिय वैभव…’ कोहली का इमोशनल मैसेज, युवा खिलाड़ी की तारीफ
आईपीएल 2026 में उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को अब दिग्गज विराट कोहली की भी तारीफ मिल गई है। मैच के बाद वैभव ने कोहली से ऑटोग्राफ लिया, लेकिन ‘किंग’ ने सिर्फ साइन नहीं किया, बल्कि एक खास मैसेज भी लिखा, जिसने इस युवा खिलाड़ी के सफर को और खास बना दिया। कोहली ने अपने मैसेज में लिखा, ‘डियर वैभव, बहुत अच्छा खेला।’ यह छोटा सा संदेश, लेकिन क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में से एक की तरफ से मिलने वाली यह सराहना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि है।
15 साल के खिलाड़ी ने बदला मैच का रुख
जब राजस्थान रॉयल्स 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो मुकाबला आसान नहीं लग रहा था। लेकिन वैभव ने पावरप्ले में ही मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने अनुभवी गेंदबाजों जैसे भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड के खिलाफ बिना किसी डर के आक्रामक बल्लेबाजी की। उनकी बल्लेबाजी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में ला दिया।
फिल्मी है वैभव की कहानी
