Google Analytics Meta Pixel
खेल

मुश्किल हालात में भी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को संभाला

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। महज 15 साल की उम्र में जिस आत्मविश्वास और निडरता के साथ वैभव ने बल्लेबाजी की, उसने हर किसी को प्रभावित किया।

मैच के बाद हार्दिक ने कहा, ‘यह देखना काफी दिलचस्प है कि 16-17 साल का लड़का जिस तरह खेल रहा है। मैच से पहले भी हम उसके बारे में काफी चर्चा कर रहे थे। जिस तरह वह बल्लेबाजी करता है, उसकी निडरता और शॉट्स खेलने की क्षमता शानदार है। मैं उसके भविष्य के लिए उसे शुभकामनाएं देता हूं।’ हार्दिक ने मैच के बाद वैभव की पीठ भी थपथपाई। इसकी तस्वीर भी सामने आई है।

बुमराह के खिलाफ दिखाया दम

इस मुकाबले में सबसे खास पल तब आया जब वैभव सूर्यवंशी का सामना दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह से हुआ। युवा बल्लेबाज ने बिना किसी डर के बुमराह के एक ही ओवर में दो छक्के जड़ दिए। वैभव, बुमराह का पहली बार सामना कर रहे थे और पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। इसके बाद उसी ओवर में वैभव ने बुमराह की गेंद पर एक और छक्का लगाया। वैभव ने मुंबई के खिलाफ 14 गेंद में एक चौका और पांच छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली। उन्होंने यह साबित कर दिया कि वह बड़े मंच के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी इस पारी ने मैच का रुख शुरुआती ओवरों में ही तय कर दिया।

जायसवाल-वैभव की तूफानी शुरुआत

राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों पर कहर बरपाया। दोनों ने मिलकर सिर्फ 2.4 ओवर में टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया। इस ओपनिंग जोड़ी ने 80 रन की तेज साझेदारी की, जिसमें कुल नौ छक्के लगाए गए। जायसवाल ने 32 गेंदों पर नाबाद 77 रन बनाकर पारी को संभाला और आक्रामक अंदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *