Google Analytics Meta Pixel
खेल

मैदान में हार, अब जेब पर मार?: पाकिस्तान पर आइसलैंड की चुटकी, कहा- इससे अच्छा टी20 विश्वकप का बहिष्कार कर देते

पाकिस्तान की टीम बुरी तरह ट्रोल हो गई है। टी20 विश्वकप 2026 के शुरू होने से पहले हाईवोल्टेज ड्रामा और फिर दो राउंड से ही बाहर होने पर फैंस के साथ-साथ पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स अपने खिलाड़ियों पर निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में एक और देश आइसलैंड ने भी अब पाकिस्तान पर तीखा तंज कसा है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन से नाखुश हैं। ऐसे में एक्शन लेते हुए पीसीबी ने अपने खिलाड़ियों पर 50-50 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया है। आइसलैंड क्रिकेट ने इसी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इससे अच्छा तो पाकिस्तान की टीम टी20 विश्वकप का बहिष्कार ही कर लेती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *