Google Analytics Meta Pixel
खेल

गावसकर सहित पांच कप्तानों ने दिलायी है भारतीय टीम को एशिया कप ट्रॉफी

एशिया कप अगले माह शुरु होने जा रहा है। इससे प्रशंसकों को एक बार फिर टी20 क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। एशिया कप भारतीय टीम ने सबसे अधिक 8 बार जीता है। वहीं श्रीलंका ने 6 जबकि पाकिस्तान ने 2 बार ये खिताब अपने नाम किया है। भारतीय टीम को ये कप सबसे पहले सुनील गावस्कर की कप्तानी में मिला था। उसके बाद से ही 5 कप्तानों में इसमें जीत मिली है। 1984 में शुरु हुए एशिया कप का पहला खिताब भी भारत ने जीता था, वहीं 2023 में हुए आखिरी संस्करण में भी भारत विजयी रहा था। भारतीय टीम को इन कप्तानों ने दिलायी है जीत
सुनील गावस्कर-
सुनील गावस्कर एशिया कप का खिताब जीतने वाले पहले कप्तान बने। उन्होंने यह उपलब्धि 1984 में अपने नाम की। तब भारतीय टीम ने खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी जीती। तब केवल तीन टीमों -भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ही इसमें शामिल थीं।
दिलीप वेंगसरकर-
वहीं दिलीप वेंगसरकर की कप्तानी में भारतीय टीम ने दूसरी बार 1988 में एशिया कप जीता। इस बार टूर्नामेंट में 4 टीमों ने हिस्सा लिया था और चौथी टीम बांग्लादेश की थी। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से धूल चटाई थी। नवजोत सिंह सिद्धु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *