Google Analytics Meta Pixel
विदेश

चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने 52 साल बाद पहली बार इंसानों को चंद्रमा के करीब भेजने के लिए सोमवार 2 अप्रैल को अपना ‘आर्टेमिस-2’ मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। दरअसल फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से सुबह 4:05 बजे ‘स्पेस लॉन्च सिस्टम’ (SLS) रॉकेट ने ओरियन स्पेसक्राफ्ट में सवार चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर चांद की ओर उड़ान भरी है। यह लॉन्चिंग पृथ्वी से चंद्रमा तक इंसानी सफर के एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है। साल 1972 में ‘अपोलो-17’ के बाद यह पहला मौका है जब कोई इंसान पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) से आगे बढ़कर चंद्रमा के इतने करीब पहुंच रहा है। यह मिशन कुल 10 दिनों का है, जिसमें चारों अंतरिक्ष यात्री चांद के चारों ओर चक्कर लगाएंगे और फिर सुरक्षित तरीके से धरती पर लौटेंगे।

दरअसल लॉन्च से ठीक एक घंटा पहले एक तकनीकी समस्या ने कुछ देर के लिए सबकी चिंता बढ़ा दी थी। रॉकेट के ‘लॉन्च अबॉर्ट सिस्टम’ में कुछ गड़बड़ी आ गई थी, जिससे लॉन्चिंग पर खतरा बन गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *