Google Analytics Meta Pixel
खेल

श्रेष्ठा अय्यर का पोस्ट वायरल, कोलकाता टीम पर कसा तंज

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, लेकिन इस मुकाबले से ज्यादा चर्चा एक मजेदार रिएक्शन की हो रही है। भारतीय क्रिकेटर और पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठ अय्यर ने केकेआर पर ऐसा तंज कसा, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

इंटरनेट पर छा गईं श्रेष्ठा

मैच रद्द होने के बाद श्रेष्ठा अय्यर ने पंजाबी अंदाज में मजाक करते हुए पंजाबी फैंस के साथ मिलकर एक वीडियो बनाया। इसमें वह पंजाबी में कहती हैं, ‘हम पंजाबियों का दिल बहुत बड़ा होता है। जाओ दिया एक पॉइंट।’ इसके बाद वह फैंस के साथ डांस करती हुई दिखती हैं। उनका यह हल्का-फुल्का कमेंट इस बात की ओर इशारा था कि पंजाब किंग्स ने जैसे कोलकाता को एक पॉइंट गिफ्ट कर दिया।

सोशल मीडिया पर छाईं श्रेष्ठा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *