नॉर्थ जोन ने वेस्ट जोन को 52 रन से हराकर दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली
नॉर्थ जोन ने वेस्ट जोन को 52 रन से हराकर दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली। बेंगलुरु में 287 रन का पीछा कर रही वेस्ट जोन की टीम चौथे दिन 234 रन पर ऑलआउट हो गई।
आबिद मुश्ताक ने मैच में 9 विकेट लिए। वेस्ट जोन के कप्तान ऋतुराज गायकवाड का रनआउट मैच का टर्निंग पॉइंट रहा। नॉर्थ जोन अब 30 अगस्त से साउथ जोन के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगा।
