‘बाहुबली 2’ को पीछे छोड़ने पर राणा का बड़ा बयान
आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड कायम किए हैं और यह सिलसिला जारी है। इस फिल्म ने अमेरिका में बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के मामले में ‘बाहुबली 2’ को पीछे छोड़ दिया है। इसे लेकर फिल्म ‘बाहुबली’ फ्रेंचाईजी में भल्लालदेव का किरदार अदा करने वाले एक्टर राणा दग्गुबाती ने रिएक्शन दिया है।
राणा दग्गुबाती ने किया स्वागत
फिल्म ‘धुरंधर 2’ अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर ‘बाहुबली 2’ को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाऊ भारतीय फिल्म बन गई है। इसने अमेरिका में 24.39 मिलियन डॉलर की कमाई की है। यह रकम 200 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस फिल्म ने ‘बाहबुली 2’ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो करीब नौ साल पहले बना था। बाहुबली 2 ने 20.80 मिलियन डॉलर कमाए थे। ‘धुरंधर 2’ के आगे निकलने पर राणा दुग्गुबाती ने फिल्म की उपलब्धि का स्वागत किया है।
भल्लालदेव बोले- ‘अब भी हम शुरुआत ही कर रहे’
राणा दग्गुबाती ने वैराइटी इंडिया के साथ बातचीत में कहा, ‘यह अच्छा है। एक दशक बाद ऐसा हुआ, यह अभी भी बहुत अच्छा है। मुझे लगता है कि हम सब अभी भी बस शुरुआत ही कर रहे हैं’। एक्टर ने आगे कहा, ‘आपके पास बाहुबली जैसी फिल्में होंगी, आपके पास ‘धुरंधर’ जैसी फिल्में होंगी। आपके पास ये सभी फिल्में होंगी, लेकिन जो फिल्म दिल के करीब होगी, वह दूर-दूर तक लोगों के साथ जुड़ेगी’।
कोरियाई सिनेमा का दिया उदाहरण
स्थानीय सिनेमा और कहानियों को लेकर राणा दग्गुबाती ने कहा, ‘मुझे लग
