Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

आदित्य धर का अगला कदम क्या होगा? रणवीर संग दोबारा काम की चर्चा

आदित्य धर के सितारे इस वक्त बुलंदी पर है। उन्होंने बैक टू बैक दो ब्लॉकबस्टर फिल्में- ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ दी हैं। अब दर्शकों की उत्सुकता यह जानने में है कि वे आगे क्या बनाने जा रहे हैं? निर्देशक आदित्य धर कथित तौर पर अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट के लिए तीन बिल्कुल अलग-अलग जॉनर पर विचार कर रहे हैं। इस बीच कहा यह भी जा रहा है कि आदित्य धर एक बार फिर रणवीर सिंह के साथ हाथ मिला सकते हैं। हालांकि, इससे पहले निर्देशक ब्रेक ले सकते हैं।

आदित्य धर के पिटारे में क्या है खास?

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। वर्ल्डवाइड यह 1500 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। इस बीच आदित्य धर के बारे में कहा जा रहा है कि वे अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट के लिए तीन संभावित फिल्मों पर विचार कर रहे हैं। वैरायटी इंडिया के अनुसार, इन फिल्मों में उनका एक पैशन प्रोजेक्ट ‘द इमॉर्टल अश्वत्थामा’ शामिल है, जिसे पहले रोक दिया गया था। इसके अलावा चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल पर आधारित एक बड़े पैमाने की ऐतिहासिक फिल्म और एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म शामिल हैं।

‘धुरंधर 2’ के बाद लेंगे ब्रेक?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *