भारत ने रविवार को चीन को 1-0 से हराकर जूनियर विमेंस एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया
भारत ने रविवार को चीन को 1-0 से हराकर जूनियर विमेंस एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया। चीन के मोकी में खेले गए फाइनल में भारत के लिए सानिका चंद्रकांत माने ने 17वें मिनट में गोल किया, जो निर्णायक साबित हुआ।
इस जीत के साथ भारतीय जूनियर विमेंस टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। साथ ही, टीम ने FIH जूनियर वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया।
फाइनल जीतने के तुरंत बाद हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम की हर खिलाड़ी के लिए 3 लाख रुपए के कैश प्राइज का ऐलान किया। सपोर्ट स्टाफ के लिए भी नकद पुरस्कार घोषित
