इंग्लैंड ने पहले टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को 119 रन से हरा दिया
इंग्लैंड ने पहले टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को 119 रन से हरा दिया। साउथैम्पटन के यूटिलिटा बाउल में खेले गए मैच में कप्तान हैरी ब्रूक ने 42 गेंदों में शतक जड़ा। यह इंग्लैंड के टी-20 इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है।
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 254 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 19 ओवर में 135 रन पर ऑलआउट हो गई।
