Google Analytics Meta Pixel
खेल

पहली गेंद, पहला झटका! IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार ऐसा करने वाले गेंदबाज

आईपीएल 2026 में मोहम्मद शमी ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो उन्हें लीग के सबसे खतरनाक नई गेंद के गेंदबाजों में शामिल करता है। शमी अब आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा पांचवीं बार किया और इस मामले में बाकी सभी गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया।

दिग्गजों के बीच शमी नंबर-1

इस खास लिस्ट में शमी के बाद कई दिग्गज गेंदबाज संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। शमी ने पारी के पहली गेंद पर पांच बार विकेट लिए हैं। यानी उनके नाम पारी की पहली गेंद पर कुल पांच विकेट हैं।
इसके बाद दूसरे स्थान पर तीन-तीन बार यानी तीन-तीन विकेट के साथ संयुक्त रूप से आठ गेंदबाज हैं। इनमें प्रवीण कुमार, उमेश यादव, ट्रंट बोल्ट, लसिथ मलिंगा, भुवनेश्वर कुमार, अशोक डिंडा और पैट कमिंस शामिल हैं।
वहीं, सात गेंदबाजों ने दो-दो बार ऐसा किया है। इनमें जोफ्रा आर्चर, दीपक चाहर, हरभजन सिंह, जहीर खान, एल्बी मोर्कल, डर्क नैनेस, इरफान पठान शामिल हैं।
यह आंकड़े दिखाते हैं कि नई गेंद से शुरुआती झटका देने में शमी का कोई मुकाबला नहीं है।
केएल राहुल बने शिकार

लखनऊ और दिल्ली के मुकाबले में शमी ने केएल राहुल को पारी की पहली ही गेंद पर आउट कर इतिहास रच दिया। राहुल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जिससे दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *