इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन अब काउंटी टीम लंकाशायर के लिए नहीं खेलेंगे
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन अब काउंटी टीम लंकाशायर के लिए नहीं खेलेंगे। लंकाशायर ने उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027 सीजन के लिए नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। इसके साथ ही क्लब के साथ उनका 25 साल का जुड़ाव खत्म हो जाएगा।
फैसले के बाद एंडरसन ने इंस्टाग्राम पर बताया कि वे बचपन से लंकाशायर को सपोर्ट करते आए हैं। उन्होंने लिखा- ‘अगर यह फैसला मेरे हाथ में होता, तो इसका अंत इस तरह नहीं होता। फिर भी मैं खिलाड़ियों और प्रशंसकों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’
काउंटी से संन्यास पर उन्होंने कहा कि इसकी अभी घोषणा नहीं की है। एंडरसन इं
