लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में क्रिकेट के क्वालिफायर जनवरी-फरवरी 2028 में हो सकते हैं
लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में क्रिकेट के क्वालिफायर जनवरी-फरवरी 2028 में हो सकते हैं। PTI के मुताबिक, ICC ने अक्टूबर में दुबई में हुई बैठकों के बाद सदस्य देशों के साथ नया कैलेंडर साझा किया है। क्वालिफायर ऐसे मुकाबले होते हैं, जिनमें टीमें मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए खेलती हैं।
पुरुष और महिला दोनों वर्गों में 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी। महिला वर्ग में 4 टीम पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं। क्वालिफायर में 8-8 टीमें होंगी। हर क्वालिफायर से एक टीम ओलिंपिक में पहुंचेगी। 6 टीमों को दो ग्रुप में बांटकर मुकाबले कराए जाएंगे।
