Google Analytics Meta Pixel
खेल

आईपीएल में अनुशासन तोड़ना पड़ा भारी, अय्यर पर गिरी गाज

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 में पहली बार सख्त कदम उठाते हुए श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया है। भले ही पंजाब किंग्स की टीम ने मंगलवार को अपना मैच जीत लिया हो, लेकिन पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस को स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ा।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना आईपीएल के चौथे मुकाबले में हुई, जहां पंजाब किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ। मैच के दौरान पंजाब टीम तय समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई, जो आईपीएल के नियमों का उल्लंघन है। आईपीएल के आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘यह इस सीजन में टीम की पहली गलती थी, इसलिए कप्तान श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।’

स्लो ओवर रेट क्यों बना बड़ी समस्या?

आईपीएल में हर टीम को तय समय में अपने ओवर पूरे करने होते हैं। ऐसा न करने पर कप्तान पर जुर्माना लगता है। पहली गलती पर कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना है। बार-बार गलती पर सजा और कड़ी हो जाती है। इस मामले में अय्यर की यह पहली गलती थी, इसलिए सिर्फ आर्थिक दंड दिया गया। धीमी ओवरगति का दूसरा अपराध होने पर पंजाब कप्तान के साथ-साथ पूरी टीम को सजा दी जाएगी। कप्तान पर लगा जुर्माना दोगुना हो जाएगा, जबकि बाकी टीम और सब्सटीट्यूट खिलाड़ियों पर छह लाख रूपये या उनकी मैच फीस के 25 प्रतिशत में से जो कम हो, जुर्माना लगाया जाएगा।

बीसीसीआई ने नियमों में ढिलाई की थी

बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 शुरू होने से पहले नियमों में ढिलाई दी थी। स्लो ओवर रेट पर कप्तानों को बैन करने के नियम को हटा दिया गया था। और अब सिर्फ जुर्माने से काम चलाया जाएगा। तब बैठक में इस बात पर सहमति बनी थी कि धीमी ओवर गति के लिए कप्तानों को डिमेरिट अंक दिए जाएंगे और जुर्माना लगाया जाएगा। प्रतिबंध के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *