रणजी ट्रॉफी में दिल्ली का धमाका, आयुष दोसेजा ने दोहरा शतक ठोक विराट के डेब्यू के सपने को किया याद
नई दिल्ली: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के साथ खेलने का सपना हर युवा खिलाड़ी का होता है. कुछ इस तरह का मौका 23 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज को मिला था, लेकिन मैच से एक दिन पहले कुछ ऐसा हुआ कि इस खिलाड़ी को डेब्यू करने का मौका नहीं मिल पाया. इसके बावजूद MBA का ये छात्र निराश नहीं हुआ और रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ शानदार दोहरा शतक ठोककर अपना दर्द थोड़ा कम किया. उनकी शानदार पारी की मदद से दिल्ली की टीम पहली पारी में मजबूत स्कोर तक पहुंची.
आयुष दोसेजा ने खेली शानदार पारी
रणजी ट्रॉफी के दूसरे दिन दिल्ली की टीम ने पहली पारी में 4 विकेट पर 529 रन बनाकर घोषित कर दी. दिल्ली के इस बड़े स्कोर के पीछे 23 साल के बल्लेबाज आयुष दोसेजा का अहम योगदान है. जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही शानदार दोहरा शतक ठोककर हैदराबाद को बैकफुट पर धकेल लिया. उन्होंने 279 गेंदों में 25 चौके और 5 छक्कों की मदद से 209 रनों की शानदार पारी खेली. इस खिलाड़ी का डेब्यू विराट कोहली के साथ होना था, लेकिन चोट लगने की वजह से आयुष को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली. जिसकी वजह से वो काफी निराश हो गए थे.
आयुष दोसेजा ने क्या कहा?
PTI की रिपोर्ट्स के मुताबिक आयुष दोसेज ने कहा कि टखने में मोच आने के कारण मैं विराट को
