Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
खेल

मैच के बाद हार्दिक का इमोशनल मोमेंट, शार्दुल को लेकर कही बड़ी बात

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए शार्दुल ठाकुर का डेब्यू किसी सपने के सच होने जैसा रहा। 2011 से 2013 तक टीम के नेट बॉलर रहने के बाद आखिरकार उन्हें इस सीजन खेलने का मौका मिला। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में शार्दुल ने 3/39 का शानदार प्रदर्शन कर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता और टीम को जीत दिलाई। वानखेड़े की बल्लेबाजी के अनुकूल पिच पर 444 रन बने, लेकिन शार्दुल की गेंदबाजी ने फर्क पैदा किया।

हार्दिक पांड्या का बड़ा बयान

मैच के बाद हार्दिक पांडया ने शार्दुल को लेकर दिल छू लेने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘मैंने शार्दुल से इस सीजन कहा है कि अब काफी फ्रेंचाइजी बदल लीं, मैं चाहता हूं कि आप अपने करियर के अंत तक यहीं रहो।’ हार्दिक ने उनकी तारीफ करते हुए आगे कहा, ‘वो एक शानदार इंसान हैं, उनका दिल बहुत बड़ा है। जिस तरह वो बल्लेबाज को चकमा देने की कोशिश करते हैं, वो कमाल है। उनके लिए मैं बहुत खुश हूं।’

चुनौती से निखरते हैं शार्दुल

जब केकेआर छह ओवर में बिना विकेट के 68 रन बना चुका था, तब शार्दुल को गेंद थमाई गई। उन्होंने तुरंत असर दिखाते हुए खतरनाक फिन एलेन को आउट किया। शार्दुल ने मैच के बाद कहा, ‘मैं पहले भी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *