आमिर ने कहा—कहानी की समझ में कमी रही
आमिर खान इन दिनों बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ को लेकर चर्चाओं में हैं। यह फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के तले ही बनी है। इस बीच ‘लाल सिंह चड्ढा’ की असफलता को लेकर एक बार फिर आमिर खान का दर्द उभरा है। आमिर ने बताया कि कैसे ‘लाल सिंह चड्ढा’ की असफलता ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ की असफलता से पूरी तरह से अलग थी। इसलिए ‘लाल सिंह चड्ढा’ की असफलता ने उन्हें ज्यादा प्रभावित किया।
‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ की असफलता से नहीं हुई हैरानी
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारतीय फिल्म महोत्सव में आमिर ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ की सफलता को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि जब ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, तो मुझे हैरानी नहीं
