विक्की कौशल की फिल्म ‘बैड न्यूज’ ने 6वें दिन भी की बंपर कमाई
विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘बैड न्यूज’ 19 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की और फिर ओपनिंग वीकेंड पर भी जबरदस्त कमाई की। हालांकि वीकडेज में फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी कम हो गई है लेकिन उम्मीद है कि वीकेंड आते ही बैड न्यूज के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘बैड न्यूज’ ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले बुधवार को 3.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसी के साथ ‘बैड न्यूज’ का 6 दिनों का कुल कलेक्शन अब 40.20 करोड़ रुपए हो गया है।
